बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या फ़ोन पर बात करने के चलते कर दी और अपराध छिपाने के लिए अपनी नाबालिग प्रेमिका का शव देवरनियाँ थाना क्षेत्र में फेंक दिया। देखिये यह खास खबरवौइस् ओवर 01।नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग सपना ने कभी सपनों में नहीं सोचा होगा कि मोबाइल पर बात करने की वजह कोई उसकी जान ले सकता है। लेकिन ऐसा हुआ और उसकी हत्या की वजह बना उसका प्रेमी। दरसल सपना अपने प्रेमी के साथ 9 फरवरी को घर से लापता हो गई। जब परिवार के लोगों को पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी को विकास नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है तब परिवार ने लोगों ने नवाबगंज थाने जाकर युवक के खिलाफ धारा 363, 366 में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी तभी आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तब युवक ने बताया कि उसने सपना की हत्या की है। दरसल सपना उसके सामने ही दूसरे युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। जब उससे पूछा किससे बात कर रही है उसका भी जवाब नहीं दिया । जिसके चलते उसने हत्या कर दी और शव देवरनियाँ थाना क्षेत्र में फेंक दिया। फिलहाल मृतिका के परिजनों का कहना है कि युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी।बाइट मृतिका परिजनवौइस् ओवर 02पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया । हत्या के पीछे वजह मृतिका द्वारा अपने प्रेमी के सामने किसी अन्य से मोबाइल पर बात करना पाया गया है।बाइट रोहित सिंह सजवाण एसएसपी बरेलीफाइनल वौइस् ओवरप्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का यह अपने मे पहला मामला नहीं है। लेकिन सवाल यही है कि जहां प्यार की शुरुआत विश्वास के साथ होती है। अगर वहां इस तरह के अपराध होते है तो यह सोचने को मजबूर जरूर कर देते है कि समाज किस दिशा में जा रहा है।


ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments