भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता शशि कपूर के छोटे भाई बैंक मित्र प्रेमपाल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी l मृतक के परिजनों एवं ससुराल जनों ने आपसी सहमति के बाद मृतक के अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान पहुंच गए , और जब इसकी जानकारी मृतक के बड़े साले नरेश कुमार को हुई तो उसने मृतक का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की उच्च अधिकारियों से फोन पर शिकायत की जिस पर क्योंलड़िया पुलिस ने शमशान पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम हाउस भेजा lक्योंलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर मेहराब खां की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिंकी देवी के देवर एवं भाजपा के सुन्दरी मंडल अध्यक्ष शशि कपूर के छोटे भाई प्रेमपाल बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा केसरपुर के बैंक मित्र का कार्य करते हैं और विगत शाम करीब 7:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था और अपने घर के पास बने प्राइमरी स्कूल के पास उल्टियां करने लगा और जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने जिले के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया मगर उनकी जान ना बचाई जा सकी उपचार के दौरान रात्रि करीब 12:00 बजे दम तोड़ दिया परिजनों ने घटना की सूचना मृतक के ससुराल वालों को दी जिस पर मृतक के बड़े साले नरेश कुमार ने मृतक की पत्नी को किसान दुर्घटना बीमा मिलने का हवाला देते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी और मृतक के परिजनों एवं बाकी ससुरालियों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर मृतक की लाश की दुर्दशा ना कराने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बड़े साले नरेश कुमार की शिकायत पर पहुंची स्थानीय पुलिस को मृतक के पिता विष्णु लाल भाई शशि कपूर पत्नी ज्योति देवी ससुर शंकरलाल सास बिराशा देवी छोटे साले शिवकुमार आदि ने पोस्टमार्टम ना कराने की आपसी सहमति लिख कर दे दी जिस पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल से वापस लौटने लगे और जब इसकी जानकारी बड़े साले नरेश कुमार को हुई तो उसने उच्च अधिकारियों को फोन करके अपने बहनोई का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की शिकायत की जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार स्थानीय पुलिस ने शमशान भूमि पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया और लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया lथाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी l मृतक की शादी 25 नवंबर 2016 को बरा नवादा जहानाबाद जिला पीलीभीत के शंकरलाल की पुत्री ज्योति देवी से हुई थी वैवाहिक जीवन वितरित करते हुए मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने 16 माह पूर्व बेटे शनि देव को जन्म दिया जिसके सर से पिता का साया छिन गया l
0 Comments