क्योलडिया! आमीन नगर पुल का क्षेत्रीय विधायक ने किया शिलान्यास भदपुरा ब्लॉक के अमीन नगर में 19 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का आज हवन पूजन के साथ क्षेत्रीय विधायक केसर सिंह ने शिलान्यास किया जिससे बरसात के दिनों में टापू नुमा बन जाने वाले अमीन नगर मैं देवाह नदी का विकराल रूप धारण कर लेने से गांव का संपर्क मार्ग कट जाता था लेकिन क्षेत्रीय विधायक के अथक प्रयासों से अब इस देवाह नदी पर पुल स्वीकृत हुआ है इस पुल के बन जाने से अमीन नगर जाने का रास्ता सरल और सुगम हो जाएगा इस दौरान ब्लाक प्रमुख नवाबगंज विनोद दिवाकर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अखिलेश गंगवार विधायक प्रतिनिधि राजू गंगवार सेतु निर्माण के अधिकारी मौजूद रहे
0 Comments