धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली तंबाकू कारखाने को प्रतिबंधित कर ठोस कार्रवाई किए जाने के संबंध में ज्ञापन पत्र ।
आज दिनांक 18 फरवरी 2021 को भारतीय राष्ट्रीयवादी दल बरेली द्वारा, चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश, में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक तंबाकू के कारखाने को प्रतिबंधित करने के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय श्री मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा, आज समस्त भारतीय राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर की अगुवाई में चौकी चौराहा स्थित दामोदर पार्क में एकत्र हुए यहां से तंबाकू कारखाने के विरोध में नारे लगाते हुए समस्त कार्यकर्ता जिला मुख्यालय गेट तक पैदल मार्च
निकालकर पहुंचे जहां राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर की अगुवाई में मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग किया गया है कि चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश, में एक तंबाकू कारखाना है जो कि अपनी तंबाकू को, योगी बुक्क तंबाकू नाम से उत्पात कर विक्रय कर रहा है उस तंबाकू के पैकेट पर हिंदू धार्मिक चिन्ह स्वास्तिक का
चिन्ह लगाकर हिंदू धर्म को अपमानित करने का कार्य कर रहा है ज्ञापन में कहा है कि स्वास्तिक चिन्ह हिंदू धार्मिक चिन्ह है परंतु तंबाकू जैसे उत्पाद पर इस चिन्ह को प्रदर्शित कार विज्ञप्ति के रूप में उभार कर हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाया जा रहा है ऐसे में भारतीय राष्ट्रवादी दल ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि इस कारखाने को शीघ्र अति शीघ्र प्रतिबंधित कराया जाए एवं इस तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाकर
कारखाना संचालक व दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए इसी के साथ राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर ने बताया कि कोई भी कारखाना हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमाओं एवं उनके धार्मिक चिन्हों को किसी ऐसी उत्पादों पर प्रदर्शित या विज्ञप्ति नहीं कर सकते जिससे समाज में धर्म के प्रति गलत भावनाओं को प्रदर्शित करता हो, तंबाकू जैसे उत्पादों में किसी भी
ज्ञापन में मुख्य रूप से मेडी नंदकिशोर राजपूत अनु सक्सेना विशाल दीपू कश्यप अश्मित मिश्रा बनौदिया अमन यादव अरुण राठौर सोनू चंदन राठौर विजय राठौर दीपू कश्यप आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
ब्यूरो रिपोर्ट
0 Comments