आज दिनांक 10/03/2021 को पांच महीने से लापता खिजरपुर ग्राम तहसील नवाबगंज से लापता नाबालिग लड़का पुत्र वाहिद अली को 9/3/2021 को पुलिस ने बरामद किया ।पांच महीने से लापता आदिल के पिता पुलिस के चक्कर काट काट के थक चुके थे तब उन्होंने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार से संपर्क किया । संस्था अध्यक्ष ने वाहिद के गांव खिजरपुर जाकर परिवार से आदिल के विषय मे जानकारी ली व आश्वासन दिया कि संस्था आपकी पूरी मदत करेगी । इसके पश्चात संस्था इस कार्य मे लग गयी । सबसे पहले संस्था ने 9/3/2021 की एसएसपी महोदय को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय पुलिस की ढीली कार्यवाही के प्रति एक चेतावनी दी । जिस पर एसएसपी महोदय ने संस्था को आश्वासन दिया कि स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाएंगे । उसके पश्चात संस्था ने स्थानीय पुलिस नवबगंज से संपर्क किया । नवबगंज पुलिस से संस्था ने जो भी जानकारी मांगी वो उपलब्ध कराई । इसके पश्चात संस्था ने पुलिस से उन लड़कों से मिलने की मांग की जिन पर आदिल के गायब होने में शक के घेरे में थे । नवबगंज पुलिस ने सहयोग करते हुए उन लड़को को थाने में बुलाकर संस्था के पदाधिकारियों से मिलवाया । संस्था पदाधिकारियों ने उन लड़कों से व उनके पिता से अलग अलग बात की । इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष आदिल के एक दोस्त को आदिल की आईडी की सर्चिंग पर लगा दिया । अचानक एक दिन आदिल की इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी खुल गई उससे नम्बर की जानकारी कर उस दोस्त की दोस्त से संस्था ने बात करवाई जिससे आदिल के पिता को लाइन पर लेकर बात करवाई इसलिए कि आदिल की आवाज से आदिल की पहचान हो सके । आदिल की पहचान हो जाने पर संस्था ने वो नम्बर आदिल के पिता वाहिद के द्वारा पुलिस को दिया । उसके पश्चात नवबगंज पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए उस नम्बर की लोकेशन के द्वारा ग्राम बिलवा इज्जतनगर चौकी के पास एक ट्रक चलते हुए चैकिंग के द्वारा आदिल को रात 9 बजे 9/3/2021 को पकड़ा । इस प्रकार पैनी नजर सामाजिक संस्था व नवाबगंज पुलिस के सहयोग से आदिल की घर वापसी हुई ।शक के दायरे में घिरे लड़को के घरवालों ने भी चैन की सांस ली ।समाज मे अगर ईमानदारी से कार्य करने वाली संस्थाओं को पुलिस का सहयोग मिले तो समाज की बहुत सी समस्याओ का समाधान हो सकता है ।

Post a Comment

0 Comments