बरेली दिनांक 11 मार्च 2021 ग्राम मुड़िया अहमद नगर में तीन दिवसीय मेले का द्वितीय दिन ।महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संतोषी माता मंदिर पर हवन हुआ उसके बाद मथुरा वृन्दावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विभिन्न धार्मिक झांकियों व रासलीला को प्रस्तुत कर मन मोह लिया । जिसमें निवर्तमान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश पटेल व मेला कमेटी अध्यक्ष ने फीटा काटकर मेले का शुभारंभ किया निवर्तमान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं । उनकी अनुकम्पा से ही सब मनोरथ सिद्ध होते हैं और बताया 12 मार्च को प्रातः 10 बजे बैंड बाजाओ के साथ भगवान शिव की बरात व अन्य आकर्षण झांकियां निकाली जाएगीजिसमें उपस्थित रहे सचिन पटेल , अरविंद भदौरिया , सुनील पटेल , सतीश चंद्र शर्मा , राजाराम कातिब , रोहित दिवाकर , अर्जुन यादव , त्रिलोकी पटेल, सौरभ पटेल जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments