पैनी नजर सामाजिक संस्था ने सांडो के आतंक विषय पर नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । इससे पूर्व भी संस्था ने रिछोला किफ़ायतुल्ला व हरदुआ में सांडो द्वारा लोगो के हताहत होने व मरने की घटना को लेकर संस्था दो बार नवबगंज प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है किंतु प्रशासन पूरी तरह से इस जन समस्या को अनसुना कर रहा है । अभी हाल में मुड़िया भीकमपुर ग्राम व खतौआ ग्राम में 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है । साथ ही फसलो का नुकसान कर रहे है ।आज ज्ञापन लेने भी नवाबगंज प्रशासन नही आना चाह रहे थे संस्था व सैकड़ो ग्रामीण ज्ञापन देने के लिए खड़े रहे । बहुत देर बाद sdm महोदय ज्ञापन लेने आये । ज्ञापन लेते हुए संस्था अध्यक्ष व ग्रामवासियो से उन्होंने ये कहा कि मैं कुछ नही कर सकता मेरे पास कोई संसाधन नही है । जब संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने sdm महोदय से कहा कि अगर प्रशासन निष्क्रियता दिखाता है तो वह ग्रामीणों की मदत से सांड जो कि सरकारी संपत्ति है उसे तहसील कार्यालय में जमा करेंगी इस पर sdm महोदय झल्लाकर बोले कि आपकी संस्था इतनी सक्षम है तो खुद ही सांड। पकड़वा लीजिये । इतना गैर जिम्मेदाराना जवाब देकर ग्रामीणो का दर्द सुने बिना वहाँ से चले गए । सरकार की तानाशाही का रंग प्रशासन पर भी कम नही है । अध्य्क्ष ने कहा कि जब कोई सांड को मार देता है तो प्रशासन के पावर व संसाधन इंसानो के खिलाफ सब आ जाती है लेकिन इंसानो के लिए प्रशासन के पास कुछ नही है । sdm महोदय मौन धारण करके अंदर चले गए ।

Post a Comment

0 Comments