नगर निगम के जेई पर संस्था की अध्यक्ष ने लगाया बदसलूकी का आरोप बदसलूकी का ऑडियो हुआ वायरल अपने कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्षा सुनीता गंगवार ने मनाया महिला नही धिक्कार दिवस ।जिला बरेली के आवास विकास सुरेश शर्मा नगर में बेहद अतिक्रमण था जिसको लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था अध्यक्ष पहले तो एक शिकायती पत्र महापौर उमेश गौतम को दिया उस पर महापौर ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था प्रक्रिया के तहत 20 दिन बाद इस प्रकरण की फाइल नगर निगम लोक निर्माण विभाग के जेई नगेंद्र शर्मा के पास पहुंची पैनी नज़र संस्था की अध्यक्षा का कहना है इसकी जानकारी जब नगेंद्र शर्मा से पैनी नजर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने फोन पर बात की तब वह उन्हें गुमराह करने लगे लगातार और तीन दिन तक गुमराह करते रहे । उसके पश्चात संस्था अध्यक्ष सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गई जब संस्था अध्यक्ष ने उनसे जानकारी चाही तो उनको जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया और इसी बीच अध्यक्ष का आरोप है ।उनके साथ नागेंद्र शर्मा व उनके कर्मचारियों ने बदसलूकी की जिसका ऑडियो उनके पास मौजूद है । पीड़ित संस्था अध्यक्ष ने तुरंत ssp महोदय को अपना प्रार्थना पत्र सौंपा ।एसएसपी महोदय ने कार्यवाही करने का आश्वासन देकर अध्यक्षा को वापस कर दिया ।काफी समय बीत जाने जाने के पश्चात कार्यवाही न होने पर संस्था अध्यक्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर नगर निगम के अधिकारियो ,महिला आयोग जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल आदि सभी जगह आडियो के साथ कई कई बार अपनी रजिस्टर्ड शिकायत भेजी मगर पांच माह बीत जाने के पश्चात एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली तक फाइल चलती रही मगर आज तक उस पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज नही किया ।
0 Comments