पैनी नजर पहुंची नवाबगंज की नरकीय गलियों में आज दिनाक 23/03/2021 तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी नवाबगंज के नौबतगंज मोहल्ले की नरकीय गलियों में पैनी नजर सामाजिक संस्था का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । गलियों में संस्था के संस्था अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने गंदी गलियों में घुस घुस कर लोगो से इस गंदगी से निजात पाने के लिए महिलाओ व व्यापारियों ने बड़चड़ कर हस्ताक्षर किए । संस्था ने लोगो को आश्वासन दिया है की जब तक इस समस्या का समाधान नही होता हैi प्रशासन द्वारा संस्था खामोश नही बैठेगी । इस नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर महिलाओ ने कहा कि इन गलियों में कोई भी आना पसंद नहीं करता है जिसके कारण हमारे बच्चो की शादियां नहीं हो पा रही है । लोग गली देखकर रिश्ता तोड़ देते है । महिलाओ ने अपना दर्द बयां करते हुए ये भी कहा की हम मकान तक बेचने को तयार है लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं है ।इस बदहाल जिंदगी से निजात पाने के कुछ भी करने को तैयार है । आखिर नवाबगंज प्रशासन की कुंभकर्णी नीद कब जागेगी । नवाबगंज प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है ।हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद, कोषाध्यक्ष वहीद अहमद , प्रदेश सचिव डॉ एहसान खान, अशोक गंगवार, बब्लू सागर,adv इमरान जैदी, गीता, लक्ष्मी, सरोज, अफरोज अदीव खान, आदिल अली,आदि लोगो ने शिरकत की ।
0 Comments