आज दिनांक 24/03/2021 को पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने तमाम नवाबगंज की महिलाओ के साथ नवाबगंज की गलियों की नरकीय स्थिति को व अन्य समस्याएं को लेकर ज्ञापन दिया । नवाबगंज प्रशासन के सामने नरकीय गलियों में रहने वाली महिलाओ ने अपना दर्द बयां किया साथ ही उनका गुस्सा भी जमकर निकला । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने एसडीएम नवाबगंज से पूछा की इस भीषण समस्या का जिम्मेदार कौन है । पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के बीच चल रही तकरार की सजा जनता क्यों भुगत रही है । एसडीएम महोदय ने कहा की मेरी उनसे कोई तकरार नही है वो ही सहयोग नही कर रही है मैं कार्य के लिए अपनी मर्जी से कोई पैसा विकास के लिए नही निकाल सकता है । नवाबगंज की बदहाली के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया मगर महिलाए इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई उन्होंने कहा की आप कुछ नही कर सकते तो आप कुर्सी छोड़ दे । एसडीएम महोदय ने ये भी कहा की आप पालिका अध्यक्ष से जाकर कहे । इस पर महिलाओ ने पालिका अध्यक्ष से वो पहले ही गुहार लगाकर हार चुकी है । अतः वह अब प्रशासन से मांग कर रही है । संस्था अध्यक्ष ने कहा नवाबगंज पालिका अध्यक्ष व नवाबगंज प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना रवैय्ये की वजह से जनता सजा नही भुगतेगी । इसका हल प्रशासन को निकालना ही होगा वरना संस्था आंदोलन के लिए तैयार है । एक बार संस्था पालिका अध्यक्षा जी से भी बात करेगी । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने प्रशासन को चेताया । ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता एड माजिद हुसैन , एड नबी अहमद , एड इमरान जैदी, एड विमला व संस्था पदाधिकारी उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद अंसारी,कोषाध्यक्ष वहीद ,सचिव dr एहसान , सह सचिव एड सईदअहमद ,एड हारून व महिलाए गीता ,सरोज ,लक्ष्मी, कहकशा , अफरोज आदि प्रमुख रूप से शामिल हुई ।
0 Comments