भारतीय राष्ट्रवादी दल द्वारा भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (रावण) को बरेली में आने से रोकने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को दिया गया ज्ञापन पत्र के संबंध में ।महोदय ,आज दिनांक 24/3/2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल द्वारा भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को बरेली में ना घुसने देने को लेकर जिलाधिकारी महोदय संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। आज समस्त भारतीय राष्ट्रपति दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर की अगुवाई में सेठ दामोदर पार्क पर एकत्र हुए यहां से मार्च निकालकर समस्त कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने जिला अधिकारी संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को पढ़कर सुनाया एवं सौंपा जिसमें स्पष्ट रूप में कहा गया है कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को बरेली में किसी भी हाल में प्रवेश न करने दिया जाए चंद्रशेखर जिस शहर में जाता है उस शहर की फिजाएं खराब हो जाती हैं हाथरस व अन्य शहर में भी ऐसे कार्यक्रमों में पहुंच कर चंद्रशेखर ने शहर का माहौल खराब किया है ऐसे में यदि बरेली शहर के कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद रावण का कोई भी कार्यक्रम हुआ तो माहौल गर्म होने की आशंका है ज्ञापन में भारतीय राष्ट्रवादी दल ने मांग की है कि चंद्रशेखर आजाद रावण को किसी भी प्रकार से बरेली में प्रवेश ना दिया जाए एवं समस्त बरेली शहर के कार्यक्रमों को रद्द किया जाए इसी के साथ ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर जी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद रावण को बरेली में किसी भी प्रकार से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा यदि शासन या प्रशासन चंद्रशेखर को रोकने में नाकाम रहा तो भारतीय राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता स्वयं चंद्रशेखर रावण का काफिला रोकेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी साथी अमित राठौर ने बताया कि बरेली मैं अमन शांति बरकरार रहेगी यदि चंद्रशेखर को बरेली में प्रवेश करने से रोक दिया जाए तो अन्यथा हाथरस व अन्य जिलों में जिस प्रकार से शहर का माहौल खराब करके शहरों की छवि धूमिल की है उसी प्रकार बरेली शहर की भी छवि धूमिल करने में चंद्रशेखर किसी की हद तक जा सकता है दिनांक 25 3 2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को किसी भी प्रकार से बरेली में प्रवेश नहीं करने देगा ।ज्ञापन में मुख्य रूप से रवि शंकर खटीक , हरीश प्रजापति, शशी भूषण कश्यप, पंकज बनोधिया ,सचिन दिवाकर, शिवम कुर्मी,विजय राठौर , आनन्द राणा, अन्नू सक्सेना , उमाशंकर राजपूत , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना वर्मा , बन्धना दुवे , नन्दनी यादव , सोनम रस्तोगी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
0 Comments