आज दिनांक 27/03 /2021 को संस्था नवाबगंज की तमाम समस्याओं को लेकर नवाबगंज पालिका अध्यक्षा को पालिका कार्यालय में ज्ञापन देने तमाम महिलाओ के साथ पहुंचने पर कार्यालय पर ताला लगा पाया । जबकि ज्ञापन की सूचना संस्था ने एक दिन पूर्व दे दी थी । इसके बाद भी वो वहा से संस्था व जनता की अवदेलनाकर अपनी जिम्मेदारियों को नकारते हुए वहा से नादरत हो गई । वहां से संस्था अध्यक्षा तमाम महिलाओ को लेकर उनके आवास पर गई । आक्रोशित महिलाओ व संस्था अध्यक्षा ने उनके घर का घिराव कर लिया । काफी देर तक महिलाए अध्यक्षा महोदया का दरवाजा खटखटाती रही अंदर से कोई नहीं निकला ।संस्था अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष को कई बार फोन पर बात करना चाही लेकिन फोन नही उठा। अंत में निराश होकर महिलाए व संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार वापस तहसील एसडीएम कार्यालय पहुंची । एसडीएम के मौजूद न होने पर संस्था अध्यक्ष ने फोन पर उनसे बात की कि ये ज्ञापन किसको दिया जाएगा एसडीएम महोदय ने कहा की मैं क्या बता सकता हूं आप इसे राजिष्ट्री द्वारा भेज सकती है ।संस्था अध्यक्ष ने ज्ञापन रजिस्ट्री द्वारा भेज दिया । नवाबगंज प्रशासन पर पालिका अध्यक्षा का काम न करने का आरोप कितना सही है ये संस्था ने और जनता ने भी देखा । संस्था अध्यक्षा ने कहा की पालिका अध्यक्षा काम करेंगी सिर्फ हंगामा करने के लिए आती है न कि काम करने के लिए । आज जिस तरह से जनता का उपहास उड़ाया है ये उनकी एक भारी भूल हो सकती है । आक्रोशित जनता क्या मोड़ ले सकती है ये आने वाला समय बताएगा ।
0 Comments