आज दिनांक 4 /3 /2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल ने किला नदी पर भू माफियाओं द्वारा अधिग्रहण किए जाने के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, आज समस्त कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर की अगुवाई में सेठ दामोदर पार्क में एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च निकालकर समस्त कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे ,अमित राठौर ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़कर सुनाया जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किले नदी पर भू माफियाओं द्वारा नदी का पटान कर नदी को विलुप्त करने का कार्य किया जा रहा है भू माफियाओं ने नदी को पूर्ण रूप से अवैध कब्जे कर अधिग्रहण कर लिया है परंतु शासन व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है ज्ञापन में भू माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ साथ भू माफियाओं की गिरफ्तारी, नदी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने एवं नदी का पुनः उद्धार करने संबंधित मांगो से अवगत कराया है साथ ही अवगत कराया है कि यदि भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय राष्ट्रवादी दल अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी, ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि भू माफिया किले नदी का कटान कर अवैध कब्जे कर रहा है ऐसा चलता रहा तो किला नदी विलुप्त हो जाएगी मौजूदा समय में किला नदी नाले में परिवर्तित हो चुकी है प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया तो नदी पूर्ण रूप से विलुप्त हो जाएगी जिससे जलभराव, बाढ़ आदि की गंभीर समस्याओं का खतरा उत्पन्न होगा एवं भू माफिया आए दिन गुंडागर्दी कर क्षेत्रवासियों को परेशान करेंगे।ज्ञापन में मुख्य रूप से रवि शंकर खटीक , नन्द किशोर राजपूत, मैडी , अरुण राठौर, छोटू यादव, चन्दन राठौर, विशाल बाबा , दीपक लहरी महाराज ,मिथुन चौधरी , शशी भूषण , सचीन दिवाकर , पंकज वनोधिया ,मोहित ,अन्नू सक्सेना , अतुल श्रीवास्तव ,सार्थक सक्सेना , दीपू कश्यप ,अमन आर्य ,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे
0 Comments