आवारा सांड के हमले से 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में भर्तीबरेली के नवाबगंज तहसील के गांव पितांबरपुर की रहने वाली 80 वर्षीय बन्नो देवी सोमवार को करीब 11:00 बजे दिन में अपने खेत से वापस घर लौट रही थी । कि अचानक आवारा सांडों का एक झुंड आया जिसमें से एक सांड ने सामने से महिला पर अचानक हमला बोल दिया।हमला इतना खतरनाक था की महिला अपने को नहीं बचा पाई भला हो गांव वालों का जो मौके पर पहुंच कर लाठी-डंडों से सांड को भगाया ।पीड़ित महिला के पुत्र ने तुरंत नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों का कहना है कि हमला बहुत ही जबरदस्त था जिस कारण इनके पैर में फैक्चर आया है। और सर में चोट आई है । फिलहाल महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है । लेकिन खतरे से बाहर है हमले की खबर पैनी नजर की अध्यक्षा सुनीता गंगवार को गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन से जानकारी दी । जानकारी मिलने के बाद पैनी नज़र सामाजिक संस्था की सुनीता गंगवार तुरंत पीड़ित महिला को देखने अस्पताल पहुंची। और पीड़ित महिला का हाल जाना आपको बताते चलें सांडों को पकड़वाने के लिए एडवोकेट सुनीता गंगवार नवाबगंज के उप जिलाधिकारी डॉ वेद प्रकाश मिश्रा से मिल भी चुकी हैं । लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसे आवारा सांड लोगों पर हमला करते हुए घूम रहे हैं । जिससे लोगों की जान पर बन आ रही है । उसी का यह जीता जागता उदाहरण है। इससे पहले भी ऐसे आवारा सांड ने हरदुआ किफायतुल्लाह के लोगों पर हमला कर चुके हैं । जिसमें रिछोला किफ़ायतुल्ला के एक बुजुर्ग बन्ने बक्स की जान भी जा चुकी है। लेकिन प्रशासन अब तक नहीं जाएगा।
0 Comments