आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला शाखा बरेली के द्वारा संगठन की एक बैठक जिला महामंत्री श्रीमती रेनूशंखधार के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पांडे ने की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एस के पांडे , प्रदेश महामंत्री कामेश पांडे , जिला अध्यक्ष नितिन महाराज, प्रदेश अध्यक्ष युवा दीपक शंखधार, विचित्र शंखधार, अंकुश शर्मा व महिला की मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा , महानगर अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, आदि उपस्थित रहे महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए माला शंखधार,रेनू त्रिपाठी,नेहा बाजपेई,दिव्या शर्मा,पूनम पांडे,उषा शुक्ला,श्वेता मिश्रा, नेहा शर्मा ,सीमा पाण्डेय,कृष्णा शर्मा आदि को जिम्मेदारी देते हुए पदों की घोषणा की गयी। मुख्य वक्ताओं में प्रदेश के अध्यक्ष एस के पांडे जी ने संगठन के विस्तार पर व संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हमारी मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा ने एक भजन एवम सीमा पांडेय सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की विधिवत आरम्भ किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को एकत्रीकरण सशक्तिकरण हेतु अनुरोध एवम समाज हित में आगे आने को, सशक्त नारी की परिकल्पना को सिद्ध करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई। कार्यक्रम की आयोजक रेनू शंखधार महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला बरेली के द्वारा सभी आए हुई महिलाओ एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
0 Comments