बरेली | क्योलड़िया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 150 लीटर रक्टीफाइड स्प्रिट के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है | दरसल पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कुछ लोग पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध तरीके से शराब बनाने का काम कर रहे है | पुलिस ने सूचना सही मानते हुए जब छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में ब्रांडिड कंपनियों के ढक्कन ,रेपर के साथ 150 लीटर स्प्रिट बरामद की है | पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपी चुनाव में शराब की तस्करी करके मोठा मुनाफा कमाना चाहते थे | लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया | पुलिस का यह भी कहना घटना स्थल से बरामद स्प्रिट से कई सौ लीटर शराब बनाई जा सकती है | वही अगर शराब बनाते समय मानक गलत हो जाए तो बनी शराब के सेवन जान जा सकती है | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | उनके पास से 150 लीटर रक्टीफाइड स्प्रिट के साथ क्यूआरकोड ,रेपर, ढक्कन बरामद हुए है | वही आरोपियों का एक साथी अभी भी फरार है | पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है | पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 273 ,468 ,471 के साथ आबकारी की कई धारो में मुकदमा दर्ज किया है |

Post a Comment

0 Comments