पैनी नजर सामाजिक संस्था ने कराया शहर में सैनेटाइजेशन बरेली नगर निगम ने शहर में सनेटाईजेशन का दावा किया कि निगम ने जगह जगह सैनेटाइजेशन किया जिसकी सत्यता को जानने के लिए पैनी नजर सामाजिक संस्था ने आज दिनांक 25/04/2021 को शहर के कई स्थानों का भ्रमण किया । श्यामतगंज एरिया बासमंडी कुतुबखाना किला बड़ा बाजार सैटलाइट सिटी स्टेशन रोड आयुब खां चौराहा आदि जगहों पर स्थानीय लोगो से जानकारी ली कि क्या यहां पर नगर निगम की गाड़ी आई सैनेटाइजेसन के लिए तो हर जगह लोगो ने यही जवाब दिया की यहां कोई गाड़ी निगम की नही आई कोई सैनेटाइजेशन नही हुआ है ।आखिरनगर निगम ने कहां पर सैनेटाइजेशन किया है ये जानकारी करने का विषय है । क्या नगर निगम ने एक चौराहे पर गाड़ी दिखाकर बाकी कागजों पर किया है । ये नगर निगम के एक बड़े घोटाले को दर्शाता है । संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने नगर निगम की इस जिम्मेदारी की जगह जगह जाकर लोगो से पूंछकर पोल खोली । इसके अलावा संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने सैटलाइट चौराहा जो कि कोरोना संक्रमण का हब हो सकता है जहां पर निरंतर लोगो का आवागमन लगा रहता है वहां स्वयं जाकर अपनी मशीन से स्वयं सैनेटाइजेशन पूरे चौराहे का किया । संस्था अध्यक्ष ने नगर निगम की इस बेशर्मी व घोटाले पर रोष जताया की जहां लोगो की जाने हर पल जा रही है वहा प्रशासन मौन है ।

Post a Comment

0 Comments