कस्बा रिठौरा में कुछ दिन पहले एक युवक व युवती के साथ वहशियाना तरीके से की गई मारपीट के मामले में पीड़िता के भाई की तरफ से दर्ज की गई थी ।कल दिनांक 8/04/2021 को पीड़ित ने पैनी नजर सामाजिक संस्था से संपर्क किया । पीड़ित ने संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार को बताया की मेरी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज हुई है ।मुझे इंसाफ कैसे मिलेगा । तब पीड़ित की तरफ से अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने एक तहरीर पीड़ित की ओर से संबंधित थाना हाफिजगंज नवाबगंज में देने हेतु पहुंची तो कोतवाल ने तहरीर ये कहकर लेने से इंकार कर दिया कि एक घटना में दो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती । अध्यक्ष का कहना था कि घटना भले ही एक हो परंतु दो अलग अलग जगह व परिवार के लोग है यदि एक पार्टी बैठ जाती तो उसको न्याय कैसे मिलेगा एक बड़ा सवाल है । इस पर कोतवाल ने कहा कि हम कुछ नही कर सकते है । आप उच्च अधिकारियों से मिल ले । संस्था अध्यक्ष पीड़ित को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर सारी घटना व सारी स्थिति से अवगत कराया उन्होंने थाने से सारी जानकारी हासिल की उसके पश्चात संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार से कहा कि एक घटना में दो एफआईआर नही हो सकती है संस्था अध्यक्ष के इस तर्क पर की बर्बरता किसके साथ कितनी हुई है इसके आधार पर घटना लिखी जानी चाहिए थी तब तो ठीक था पर पीड़िता की तरफ से तो पीड़िता का पक्ष प्रस्तुत किया गया है पीड़ित का पक्ष हल्के ढंग से प्रस्तुत किया गया है । पीड़ित के बयान भी पुलिस ने तब लिए जब उसे अपना ही होश नही था । ऐसी परिस्थितियों में तो पीड़ित न्याय से वंचित रह जायेगा । इस पर पुलिस महानिरीक्षक ने पीड़ित की ओर से आए पार्थना पत्र पर जांच के लिए आदेशित कर दिया । संस्था अध्यक्षा ने कहा कि पीड़िता के साथ साथ पीड़ित को भी सही न्याय मिले । वायरल वीडियो देखने पर पीड़ित के साथ पीटने की घटना ज्यादा हुई है ।

Post a Comment

0 Comments