पैनी नजर सामाजिक संस्था ने आज कोरोना महामारी को लेकर व वोटर जागरूकता अभियान चलाया । ये अभियान संस्था ने जिला बरेली की विधानसभा नवाबगंज के भधपुरा ब्लाक के ग्राम अंबरपुर से आरंभ किया । अभियान का उद्देश्य था कि कोरोना के चलते हमे चुनाव में कोरोना से बचाव भी रखना है । संस्था ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर लोगो से अपील की कि सभी लोग कोरोना से बचाव के नियमो का पालन करे । साथ ही संस्था का वोटर जागरूकता अभियान के तहत संस्था अध्यक्षा ने कहा की मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे लेकिन शराब एवम पैसों के लालच में आकर प्रत्यासी का चुनाव न करे । ऐसे जनप्रतिनिधि न तो ग्राम का भला कर सकते है न ही लोगो का । चार पांच दिन पहले अंबरपुर गांव में एक मजदूर परिवार की झोपड़ी जल कर राख हो गई जो भी गुजारे का सामान था वो भी जल कर राख हो गया । उसके पास कुछ भी नहीं बचा । न तो ग्राम प्रधान ने सुध ली न प्रशासन अंबरपुर के श्यामपाल ने उस घटना की जानकारी पुलिस एवम संस्था को दी । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने उस गरीब परिवार का हालचाल लिया व कहा कि इस संबंध में नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत कराएगी की प्रशासन उस पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाए । संस्था अध्यक्ष ने पुनः ग्रामवासियों से उक्त घटना का हवाला देते हुए कहा की ऐसे जनप्रतिनिधि को किसी लालच में आकर चुनाव नही करना चाहिए । संस्था के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष सिद्दीक अहमद ,कोषाध्यक्ष वहीद अहमद, एवम विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर आदि इस अभियान में शामिल रहे ।
0 Comments