आज जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर अम्बेडकर जयंती मनाई गयी इस अवसर पर प्रवक्ता राज शर्मा ने डॉ अंबेडकर के जीवन वाह कृतित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की वह केवल संविधान के रचनाकार ही नहीं थे वरन वह सच्चे अर्थों में दलितों के मसीहा थे उन्होंने अपने लोगों की विकास और उन्नति के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है इस मंत्र को बहुत पहले ही समझ लिया था उनका यह मानना था कि सामाजिक बुराइयों को और अंधविश्वासों को अगर दूर करना है तो समाज का शिक्षित होना परम आवश्यक है यह बात उन्होंने अपने जीवन में सिद्ध करके दिखाई थी ऐसे महापुरुष हमारे देश में पैदा हुए इसका हम सब को गर्व है ।इस अवसर पर प्रभारी जितेमदेर कश्यप ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर ना केवल एक उच्च शिक्षा विदित है बल्कि समाज सुधारक भी थे उन्होंने देश विदेश में हमारे भारत का नाम रोशन किया ।उसके बाद दो मिनट का मौन रख नोबत राम सागर को श्रदांजली अर्पित की गयीजिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा हमने सच्चा और पक्का कांग्रेसी खो दिया ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वर्गीय आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को हुई इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें ।मुख्य रूप से निम्न कांग्रेसी शामील रहेप्रवक्ता राज शर्मा, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप,दिनेश ददद,जुनेद हसन एडवोकेट जिया उर रहमान,दीपक वाल्मीकि ,सुरेश वाल्मीकि, बसंत चौहान,सुनील मनचंदा,भवदीय राज शर्माप्रवक्ताजिला कांग्रेस पार्टीबरेली।
0 Comments