उप्र में नहीं रुक रही नाबालिग बच्चियों के अपहरण की घटनाएं पैनी नजर संस्था ने खोला मोर्चा



उप्र में नहीं रुक रही नाबालिग बच्चियों के अपहरण की घटनाएं पैनी नजर संस्था ने खोला मोर्चा
  
         दबंगों ने जिला बदायू थाना उझियानी ग्राम मिहीलाल नगला के निवासी दिनेश पुत्र द्वारकी यादव की नाबालिग पुत्री का  अपहरण 18/04/2021 को रात्रि लगभग नौ बजे  ग्राम के ही शिवम यादव पुत्र सत्येंद्र यादव व उसका चाचा अनिल कुमार पुत्र भगवान सिंह उठा कर ले गए । नाबालिग की उम्र मात्र 13 वर्ष है ।पीड़ित परिवारीजनो ने काफी तलाश किया किंतु बच्ची का पता नही मिल पाया । बच्ची के न मिलने पर पीड़ित पिता ने थाना उझानी में तहरीर दी । तहरीर देने के



 उपरांत पुलिस एक बार मौके पर आई उसके बाद पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की नाबालिग बच्ची आज भी दबंगों के चंगुल में है ।पीड़ित पिता थाने के चक्कर लगा लगा कर थक चुका पर पुलिस को इस पर रहम नही आया ।पुलिस ने पीड़ित की एफआईआर नहीं दर्ज की। एक महीने भटकने के पश्चात एक प्रार्थना पत्र आई जी को देने पीड़ित पिता बरेली पहुंचा वहा भी कोई प्रार्थना पत्र लेने वाला नही था । उसके पश्चात निराश होकर पीड़ित पिता ने पैनी नजर सामाजिक संस्था से संपर्क किया । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार अपने बरेली प्रदेश कार्यालय पर थी वही से वो पीड़ित पिता से मिलने lG कार्यालय के सामने पहुंची पहुंचकर पीड़ित माता पिता की  दर्द भरी दास्तां सुनी उन्हें हिम्मत बंधाई ।संस्था अध्यक्ष ने कहा इस तरह रोज नाबालिग बेटियों के उत्पीड़न की घटनाएं संस्था के पास आ रही है ।  संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने कहा कि एक तो माता पिता दबंगों के उत्पीड़न से उत्पीड़ित है दूसरे पीड़ित माता पिता का पुलिस द्वारा उत्पीड़न होता है ।पुलिस प्रशासन पीड़ित को ही धमकाता है और दबंगों का साथ देता उनका संरक्षण करता है लगभग सभी थानों में पुलिस का  रवैया एक सा रहता है । संस्था अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी


 पढ़ाओ अभियान चला रही है ।सरकार बताए की किस तरह बेटी पढ़ाए और किस तरह बेटियों को बचाएं ।दबंगों से बचाए कि पुलिस से बचाए साथ ही सरकार ये भी बताए की पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए है या पीड़ितों का उत्पीड़न करने के लिए है । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने अपहृणक्रताओ का  जल्द गिरफ्तार नही किया तो संस्था पुलिस प्रशासन की दूषित कार्यवाही के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ेगी ।

                     
                     
                 
                    
                   

Post a Comment

0 Comments