एक माह बाद भी नाबालिग बच्ची का नहीं लगा सुराग पैनी नजर संस्था ने जिला बदायूं एसएसपी को सौंपा ज्ञापन


 
एक माह बाद भी नाबालिग बच्ची का नहीं लगा सुराग पैनी नजर संस्था ने जिला बदायूं एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

आज दिनांक 24 मार्च 2021 को पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार बदायूं जिला के थाना उझानी में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण के संबंध में एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपा। एसएसपी बदायू से एक महीना 10 दिन हो जाने के पश्चात स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने की जानकारी दी साथ ही स्थानीय पुलिस की दूषित


 कार्यप्रणाली को भी जानकारी दी ।बदायू एसएसपी ने संस्था अध्यक्ष को आश्वासन दिया इस पर शीघ्र कार्यवाही होगी । इसके पश्चात अध्यक्षा पीड़ित परिवार को लेकर संबंधित थाना उझियानी पहुंची वहा कोतवाल से इस

 मामले पर बात की । स्थानीय पुलिस अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास करते हुए असमर्थता जताते ही कि हम पूरी कोशिश कर रहे है । जल्द ही हम बच्ची को बरामद करेंगे ।संस्था अध्यक्ष के सामने एक महीने 10 दिन बाद बच्ची का आधार व फोटो लिया ।इसका अर्थ है अब तक पुलिस पीड़ित परिवार को गुमराह कर रही थी ।इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार पीड़ित के ग्राम मिहीलाल नगला गई । जो लोग बच्ची को उठा ले गए है उनके घरों का गांव में भ्रमण किया । सभी आरोपियों के परिवारीजन भागे हुए है घरों में तले पड़े है । परिवार के लोगो ने बताया कि ये घटना चुनाव के एक दिन पहले को है । परिवार के लोगो ने बताया कि ये आरोपी दूसरे गांव से भी दो बच्चियों का अपहरण कर चुके है । इससे पता चलता है ये आरोपियों का

 आपराधिक इतिहास है । संस्था अध्यक्ष ने कहा ये पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही है जो ऐसे अपराधियों को खुला छोड़ रखा है । संस्था बच्ची के मिल जाने व आरोपियों को जेल तक पहुंचाने तक खामोश नही बैठेगी ।

                
                
                

Post a Comment

0 Comments