नजर सामाजिक संस्था का ऑक्सीजन को लेकर संस्था अध्यक्ष का संघर्ष जारी है


    
         पैनी नजर सामाजिक संस्था का ऑक्सीजन को लेकर संस्था अध्यक्ष का संघर्ष जारी है ।संस्था अध्यक्ष को नवाबगंज क्षेत्र के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो रही है जिसके कारण  क्षेत्र में मृत्यु ग्राफ बड़ रहा है । संस्था अध्यक्ष ने बढ़ती मृत्यु को देखते हुए चिंता व्यक्त की है ।संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम नवाबगंज को ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु पत्र लिखा था पर नवाबगंज प्रशासन ने उसे गम्भीरता न लेते हुए संस्था अध्यक्ष का फोन उठाना बंद कर दिया । मजबूर होकर संस्था अध्यक्ष ने एक पत्र जिला प्रशासन को लिखा । चार दिन गुजर जाने  के पश्चात कोई ऑक्सीजन ऑक्सीजन आपूर्ति नही हुई । नाराज संस्था अध्यक्ष ने आज जिला कोविड़ सेंटर पर बात की उन्होंने कहा की तहसील सदर से बात करो तहसील सदर के ऑफिस में ताला लटका हुआ था । फोन पर बात करने पर फोन  नही  उठाया किसी ने बताया। सिटी मजिस्ट्रेट से बात करो उनसे बात करने पर उन्होंने कहा की तहसीलदार से बात करो । तहसीलदार साहब ने फोन नही उठाया ।  इस तरह प्रशासन का सिस्टम काम कर रहा है ।लोग मर रहे है सिस्टम नाम की चीज नही है गुस्साई संस्था अध्यक्ष ने कहा मैं अपने लिए नहीं लोगो की जान बचाने के लिये ऑक्सिजन मांग रही हूं ये जिमेदारी नवाबगंज प्रशासन की थी व जिला प्रशासन को थी । जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें हटा देना चाहिए । संस्था अध्यक्ष ने धमकी दी है अगर नवाबगंज क्षेत्र में ऑक्सीजन नही पहुंची है तो वो नवाबगंज एसडीएम आवास के सामने धरने पर बैठ जायेंगी ।

                         
                  
            

Post a Comment

0 Comments