नहीं मिली अस्पतालों को ऑक्सीजन पैनी नजर अध्यक्ष ने लगाई DM से गुहार


नहीं मिली अस्पतालों को ऑक्सीजन पैनी नजर अध्यक्ष ने लगाई DM से गुहार
         जिला बरेली की तहसील नवाबगंज में बड़ रही मौतों को देखते हुए पैनी नजर संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने जिला प्रशासन बरेली का खटखटाया दरवाजा ऑक्सीजन की किल्लत से जा रही है नवाबगंज क्षेत्र का हर अस्पताल ऑक्सीजन को तरस रहा है ।अस्पतालों को कही से भी ऑक्सीजन  नही प्राप्त हो रही है । कोरोना का प्रकोप नवाबगंज में इस तरह बड़ रहा है कि ग्रामों में लोग जबतक अस्पताल आते है तो ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण मरीज तुरंत दम तोड देता है इस तरह की मौतों को देखकर डॉक्टर भी भयभीत है । इससे पूर्व संस्था अध्यक्ष ने कल 30/04/2021 को नवाबगंज प्रशासन को पत्र लिखा मगर प्रशासन ने संस्था की इस मांग पर कोई कार्यवाहिन्ही की जबकि प्रशासन बहुत कुछ कर सकता है । अगर प्रशासन चाहे तो ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर एक्शन लेकर ऑक्सीजन अस्पतालों के लिए मुहैया करा सकता है । नवाबगंज प्रशासन से निराश होकर संस्था ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा की नवाबगंज के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन उपलब्ध कराए ताकि लोगो  की जाने बचाई जा सके ।इंसानों की जान के साथ शासन प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है जो  मानवता को शर्मसार कर  रहा है ।
    
           
             
    
          

Post a Comment

0 Comments