आज दिनांक 19 जुलाई 2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल ने धोपेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया, आज समस्त भारतीय राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में धोपेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए जहां पर सावन माह सप्तनाथ महा आरती कार्यक्रम के


 आज दिनांक 19 जुलाई 2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल ने धोपेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया, आज समस्त भारतीय राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में धोपेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर परिसर में एकत्र हुए जहां पर सावन माह सप्तनाथ महा आरती कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम  बाबा धोपेश्वरनाथ की आरती की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने अपने कार्यकर्ताओं एवं भक्तोंगणों के साथ 151 दीप जलाकर महा आरती का आयोजन किया आरती में पुष्प वर्षा के साथ ढोल मंजीरो के मधुर वातावरण में बम बम भोले, जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव, के जयकारों के साथ आरती पूर्ण की गई, तत्पश्चात बाबा भोलेनाथ को प्रसाद को भोग लगाकर समस्त भक्तगण एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आरती में मुख्य रूप से भारतीय राष्ट्रवादी दल के दीपक यादव अमन शर्मा मेड़ी रोनित विजय राठौर शेफाली रस्तोगी दिलीप कुमार दीपू कश्यप आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे
                               
                   

Post a Comment

0 Comments