उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का बीसलपुर बरखेड़ा में तूफानी दौरा

खबर पीलीभीत से, 


*उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का बीसलपुर बरखेड़ा में तूफानी दौरा*


 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) जनपद पीलीभीत के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता का जिले के बीसलपुर एवं बरखेड़ा में तूफानी दौरा।
जिसमें बीसलपुर नगर पहुंचकर नई इकाई का गठन किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्रा एवं प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन सिंह टहलानी की अध्यक्षता में बीसलपुर नगर की कमान अवधेश कुमार गुप्ता को दी गई उनके सहयोगी महामंत्री के रूप में शैलेंद्र सिंह, नगर संगठन मंत्री हरिराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मो.रफी,विधिक सलाहकार आयुष मिश्रा को बनाया गया।
युवा की कमान उज्जल अग्रवाल,महामंत्री हषित भारद्वाज,उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मो.रेहान ,संगठन मंत्री शगुन रस्तोगी को बनाया गया।
युवा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र देवल,कोषाध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी युवा पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर व्यापारी हित में कार्य करने के लिए सकंल्प दिलाया।
बीसलपुर के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों को शपथ ग्रहण करायी और स्व. प. श्याम बिहारी मिश्रा की मेहनत और लगन से बनाया गया यह व्यापार मंडल, अपनी पहचान देश, प्रदेश एवं अपने जिला पीलीभीत के नगर बीसलपुर में भी बनाये जिससे व्यापारी हितों का मान सम्मान निरतंर बना रहे।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीलीभीत नगर के युवा अध्यक्ष पकंज अग्रवाल,संगठन मंत्री
अजय शर्मा, बीसलपुर से सत्येंद्र सिंह,दिनेश रस्तोगी,रवि देवल,अशोक दीक्षित,जितेंद्र वर्मा,शानू रस्तोगी,चंद्रपाल शर्मा,मनोज गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी बंधुओं की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments