आज़म खान के साथ हो रहे राजनैतिक उत्पीडन का पुरजोर विरोध करता हूँ- जुनैद हुसैन*


*आज़म खान के साथ हो रहे राजनैतिक उत्पीडन का पुरजोर विरोध करता हूँ- जुनैद हुसैन*

आज अलपसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं सांसद आजम खान साहब के साथ यूपी की योगी सरकार जो सुलूक कर रही है वह अत्यंत निंदनीय है। योगी सरकार राजनैतिक दुश्मनी निकालने के लिए मानवता को भी ताक पर रख दिया है मौजूदा संसद सदस्य होने के बाद भी बिना पूरी तरह स्वस्थ हुए उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया जहां उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई और उन्हें फिर से आनन-फानन में उपचार के लिए लखनऊ पहुंचाया गया जुनैद हुसैन ने यह भी कहा की ऐसी कौन सी जल्दी थी सांसद आजम खां को आनन-फानन में मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया था जेल पहुंचने पर आजम खान की तबीयत बिगड़ गई और ऑक्सीजन लेवल डाउन होने की वजह से उन्हें फिर से सीतापुर जेल से मेदांता लखनऊ भेजा गया उन्होंने कहा कि आखिर यूपी सरकार राजनैतिक बदले में और कितना गिरेगी जुनैद हुसैन ने आजम खान के साथ हो रहे इस राजनैतिक उत्पीड़न का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से अपील की है कि आजम खान साहब को समुचित इलाज कराया जाए

Post a Comment

0 Comments