क्योलड़िया उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री बरेली के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सर्किट हाउस में भाजपा मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों की मीटिंग ली जहाँ विधानसभा नवाबगंज के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार कर रहे पूर्ति निरीक्षक हरेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत कर मोर्चा खोल दिया कहा हमारी सरकार
गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण करवा रही है व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है गरीबो की हर सम्भव मदद के लिए सरकार कल्याणकारी योजना चला रही हैं वही ऐसे अधिकारी सरकार की योजनाओं पर पलीता लगा रहे है भ्रष्टाचार के खिलाफ रहने वाले मंडल अध्यक्ष शशी
कपूर ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के दौरान गांवों में गए तो 4 किलो व 4.5 किलो प्रति यूनिट कोटेदार दे रहे हैं व तेल जो आया था वो भी नही वितरण किया जब शिकायत मिली तो कोटेदार से कहा तो बोले ऊपर खर्चा जाता हैं कम मिलता हैं तो क्या करे जिसपर पूर्ति निरीक्षक से कहा परन्तु कोई सुधार नही हुआ मंडल अध्यक्ष राजीव गंगवार से गरीबो ने कहा कि मेरे राशनकार्ड नही है मण्डल अध्यक्ष बोले ऑनलाइन करा दो गरीब कहते है हमपर पैसे नही देने बिना पैसे बन नही रहा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा से लोगो ने की शिकायत की बिना पैसे यूनिट नही बढ़ते हैं यूनिट कम तो हो जाते है मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र गंगवार सरजू से शिकायत की राशन टी कम मिलता ही है चीनी भी कम दी गयी और 20-22 रूपये प्रति किलो दी गयी
जबकि 18 रुपये सरकारी मूल्य , नगर अध्यक्ष श्याम रस्तोगी से नगर के लोगो ने शिकायत की राशनकार्ड नही बन रहे व सरकारी रेट से अधिक रुपये लिए जाते मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा ,शशी कपूर , रविन्द्र गंगवार सरजू श्याम रस्तोगी राजीव गंगवार रहे
0 Comments