उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी के आवाहन पर आज 3 अगस्त को पूरे प्रदेश भर में बढ़ती महगाई भरष्ठाचार के खिलाफ दलित सम्मान यात्रा के रूप में रैली निकाली गई
इसी क्रम में आज बरेली में पी सी सी नहर से नकटया तक एस सी एस टी की अध्यक्ष शेखर सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई
इस अबसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन जुनैद हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए जुनैद हुसैन ने कहा देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार दलित विरोधी है भाजपा सरकार में आए दिन दलित माताओं बहनों एवं भाइयों पर हमले होते रहते हैं कहीं बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं उनकी हत्या की जा रही है और दूसरी तरफ उनके मकान घर गिरा दिए जा रहे हैं उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है कानून व्यवस्था का खुला उल्लंघन इस सरकार में हो रहा है प्रदेश की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है देश व प्रदेश के जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है।
शेखर सिंह ने कहा देश एवं प्रदेश की इस निर्दई सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए खुद सरकार एवं उसमें बैठे उनके सरपरस्त लोग खुलेआम दलित वर्ग पर हिंसा कर रहे हैं देश व प्रदेश में महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है खुलेआम भ्रष्टाचार का तांडव हो रहा है
उपाध्यक्ष आसिफ अली ने कहा आजमगढ़ में दलित प्रधान पर जबरदस्ती पुलिस उत्पीड़न किया गया चंदौली में दबंगों द्वारा दलित परिवार का घर जला दिया गया कानपुर में जाति पूछकर दलित भाइयों एवं उनके परिवार वालों को मारा पीटा जाता है सहारनपुर में दलित युवक की जबरदस्ती मौज कटवा दी गई गोरखपुर में एक सरकारी दलित कर्मचारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है यह उत्तर प्रदेश नहीं जंगलराज है
इस अबसर पर सोमवीर उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस,अर्जुन कुमार सचिव , मुकुल कुमार सचिव, आशिफ अली, संजीव कुमार समेत अनेको लोग मौजूद रहे
0 Comments