बरेली। जगतपुर बरेली में अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष यासीन अंसारी के कंप्यूटर संस्थान का उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन बरेली जुनैद हुसैन व वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी इस्लाम बब्बू एवं प्रदेश सचिव विचार बिभाग डॉ ज़ाकिर खान ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
जुनैद हुसैन ने बताया इस कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के खुलने से आस-पास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में कम्प्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना संभव नहीं है। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। जिससे निजात के लिए तकनीकी शिक्षा आवश्यक हो गया है। आर्थिक हल,युवाओं के बल के माध्यम से युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है। कंप्यूटर आज की जरूरत है। इसके बिना अब जीवन की कल्पना नहीं है।
0 Comments