आज बरेली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एक सभा आयोजित की गई जिसमे कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम चौधरी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बरेली प्रभारी आमिर कुरैशी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन जुनैद हुसैन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश

आज बरेली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एक सभा आयोजित की गई जिसमे कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम चौधरी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बरेली प्रभारी आमिर कुरैशी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन जुनैद हुसैन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद हसन के नेतृत्व मे आज डॉक्टर हसरत अली ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव असलम चौधरी ने कहा की समाजवादी पार्टी ने सिर्फ मुस्लिम वोट लेने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह किया बहुजन समाज पार्टी ने भी मुस्लिम समाज को ठगा चौधरी असलम मियां ने कहा की मुस्लिम समाज का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है एन आर सी और मावलीचिंग की घटनाओं पर कभी किसी पार्टी ने आवाज नही उठाई सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने मुस्लिम समाज के लिए आवाज उठाई है अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जुनैद हुसैन ने कहा अल्वी समाज को उपर लाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा अल्वी समाज भी हमारे समाज का अंग है अल्पसंख्यक कांग्रेस के आमिर कुरैशी ने कहा की 4 प्रतिशत यादव आज कही ज्यादा सरकारी नौकरी में है कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मो हसन ने  संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की उन्होंने आजम खां को लेकर समाजवादी पार्टी के उपर कटाक्ष किया डॉ0सरवत हुसैन हासमी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि बी एल ओ से सभी लोग अपने वोट बनवा लें जिससे आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके क्योंकि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में बनना तय है।
इस अवसर पर आसिफ अली, मज़हर अली,कुतुबुदीन अंसारी,सर्वत हुसैन हाशमी,नूर फातिमा समेत अनेको लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments