तहसील नवाबगंज बरेली की गंदी गलियों में आज फिर पैनी नजर सामाजिक संस्था का जाना हुआ नई बस्ती साबरी मस्जिद के पीछे लोगों ने कूड़ा डालने की जगह ना होने के कारण खाली प्लाट को पाट दिया जिसके कारण वहां के लोगों का सांस लेना गंदगी के कारण दूभर हो रहा है क्षेत्रीय लोगों ने पैनी नजर सामाजिक संस्था से संपर्क किया अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने तुरंत जाकर समस्या का अवलोकन किया संस्था अध्यक्ष इससे पूर्व भी नई बस्ती की कई तमाम गंदगी को लेकर नवाबगंज प्रशासन व नवाबगंज चेयरमैन को ज्ञापन द्वारा घेराव कर चुकी हैं उसके पश्चात नवाबगंज प्रशासन हरकत में आया और उन गंदी एक गली का निर्माण आरंभ हुआ लोगों को संस्था से उम्मीद जागी इस समस्या हेतु पैनी नजर सामाजिक संस्था को बुलाकर इस समस्या के निवारण के लिए संपर्क किया अध्यक्ष ने कहा इस संबंध में वह नवाबगंज प्रशासन को लिखित पत्र स्थानीय लोगों के साथ सौंपेंगे अफसोस की बात है कि हर बार क्या नवाबगंज प्रशासन को शोर मचा कर ही जगाना होगा तब संज्ञान लेगा।
0 Comments