रिपोर्टर ठाकुर प्रसाद जिला पीलीभीत*समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष बने अनिकेत यादव*

रिपोर्टर ठाकुर प्रसाद जिला पीलीभीत
*समाजवादी छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष बने अनिकेत यादव*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर , समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजयसिंह देव की स्वीकृति से , पीलीभीत सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा व जिलामहासचिव यूसुफ कादरी की सहमति से समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी के द्वारा अनिकेत यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इनका मूलनिवास पीलीभीत के मोहल्ला डालचंद में है ।
समाजवादी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता अनिकेत यादव बहुत ही संघर्षशील और बहुत मजबूती से पार्टी में सक्रिय हैं और लगातार पार्टी को मजबूत करते आये हैं।। पार्टी के कार्यक्रम में चाहें आंदोलन हो या मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं । इस दौरान हुई दूरभाष पर बात में समाजवादी छात्रसभा के नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष अनिकेत यादव ने कहा की इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूर्ण निष्ठा से पूरा करूँगा और समाजवादी पार्टी को लगातार मजबूत करने का प्रयास करूँगा ।। समाजवादी छात्रसभा के संगठन को बेहतर बनाने का हमारा पूरा प्रयास रहेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए जन जन तक पार्टी की नीतियों को पहूँचाने का प्रयास करेंगे ।।

Post a Comment

0 Comments