अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रान्त के सत्र 2020-2021 के शाहजहाँपुर में पिछले 3 दिनों से चल रहे प्रान्त अभ्यास वर्ग का 14 सितम्बर को समापन हो गया।
वर्ग समापन के पश्चात नवीन दायित्वों की घोषणा प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. एम.एल.मौर्य जी द्वारा की गई।
पूर्व में कॉलेज इकाई अध्यक्ष, तहसील संयोजक नवाबगंज, जिला सह-संयोजक बरेली आदि दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके गौरव राठौर जी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रान्त का प्रान्त संयोजक SFD घोषित किया गया।
इसी क्रम में अनिल गंगवार को विभाग संयोजक, शुभांकर मिश्रा को जिला संयोजक व अमित भारद्वाज जी को पुनः विभाग संगठन मंत्री के साथ उनका नया केंद्र बरेली महानगर हो गया।
सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा व प्रान्त संगठन मंत्री जयकरन सिंह जी ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments