उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बिलसंडा के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बिलसंडा के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ,               एकजुट रहे व्यापारी :.            प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ,.  बिलसंडा lउद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बिलसंडा के पदाधिकारियों को शुक्रवार देर शाम नगर के अमन बैंकट हाल में उद्योग व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल , जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज जिलानी ,जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रु की उपस्थिति में बिलसंडा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता ,महामंत्री आशीष सक्सेना ,जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर वर्मा ,विक्रम नरेश जयसवाल ,विकेश जयसवाल, सुनील गुप्ता ,कुणाल गुप्ता , समेत समस्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की lकार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष कुमार सक्सेना एडवोकेट ने किया l जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों से कहा l कि सभी व्यापारियों को एकजुट रहने की जरूरत है lएकता ना होने की वजह से लॉक डाउन के दौरान प्रशासन ने व्यापारियों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर दिए lजबकि सभी व्यापारियों ने प्रशासन का बढ़-चढ़कर सहयोग किया lऔर अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखकर सरकार के नियमों का पालन भी किया lवहीं दूसरी ओर नगर पंचायत बिलसंडा के कर्मचारियों द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर गिने-चुने छोटे व्यापारियों को परेशान किए जाने पर जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के तेवर देखते हुए व्यापारी गदगद हो गए उन्होंने कहा कि व्यापारी कोरोना की मार से अभी उभरे  नहीं हैं अगर नगर पंचायत प्रशासन सीधे-साधे छोटे व्यापारियों से द्वेष भावना बस टैक्स वसूली करेंगे ऐसी स्थिति में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ समस्त व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करने पर विवश होंगे अगर टैक्स जायज है तो व्यापारी टैक्स देने मैं पीछे नहीं है लेकिन टैक्स वसूली सिर्फ छोटे व्यापारियों से ही क्यों एक समान टैक्स वसूली होनी चाहिए व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रु ने परिसर में मौजूद हजारों की संख्या में व्यापारियों से कहा व्यापारी छोटा हो या बड़ा सभी एक समान हैं और सभी व्यापारियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि बीसलपुर भाजपा विधायक  एवं उप जिलाधिकारी राकेश गुप्ता से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए लॉकडाउन के दौरान गलत तरीके से व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए मुकदमों को वापस कराने की विधायक रामशरन वर्मा से मांग की उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी राकेश गुप्ता को बताया नगर पंचायत प्रशासन ने भेदभाव करते हुए छोटे गरीब व्यापारियों की नाक में दम कर रखा है आए दिन टैक्स वसूली के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न मुंह देखकर किया जा रहा है बीसलपुर भाजपा विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया और कहा इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रख कर समस्या का समाधान कराया जाएगा कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मनोनयन प्रमाण पत्र मौके पर ही दिए गए एवं सभी को सम्मानित किया गया इस मौके पर फिल्मी दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाले डायरेक्टर सत्येंद्र शुक्ला उर्फ मनु ने उद्योग व्यापार मंडल के मंचासीन पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का अभिनंदन करते हुए व्यापारियों की एक जुटता देखते हुए हौसला अफजाई की कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता उर्फ बंटी डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा मंडी समिति बीसलपुर के पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता एडवोकेट रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष रवि शुक्ला सुरेश गुप्ता धीरज जायसवाल एवं  नगर वासियों के द्वारा चलाई गई रसोई के संचालकों को भी माल्यार्पण कर नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इस मौके पर परिसर में हजारों की संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments