*आबकारी आयुक्त,उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय हापुड़ एवं पुलिस अधीक्षक महोदय हापुड़ के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी महोदय हापुड़ के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत,आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर एवं गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र1 हापुड़ मय स्टाफ द्वारा दिनांक28/10/2021 को गढ़मुक्तेश्वर थानान्तर्गत विभिन्न संदिग्ध गाँवों नया गांव का घेर, भगवन्तपुर,रेत की मड़ैया के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश/चेकिंग की गयी ।नया गांव के घेर के जंगलों से 18 गड्ढों से लगभग 8000 किग्रा लहन टीम द्वारा नष्ट किया गया। मौके से 2 रबर के ट्यूब में लगभग 40ली बनी कच्ची शराब की बरामदगी हुई।टीम द्वारा अवैध मदिरा को कब्जे में ले लिया गया।उक्त के सम्बन्ध में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।अवैध मदिरा की रोकथाम और वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु प्रयास जारी है।*
*इसी अनुक्रम में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत दुर्गम खादर क्षेत्र में गंगाजी के तटीय क्षेत्रों में अवैध मदिरा निर्माण एवं परिवहन की रोकथाम के सन्दर्भ में तकनीकि के माध्यम से संदिग्ध स्थलों के जानकारी सुनिश्चित करवाने हेतु ड्रोन टीम का सहयोग लिया गया,इसमें थाना गढ़मुक्तेश्वर से उप निरीक्षक अजब सिंह मय स्टाफ उपस्थित रहे।*
0 Comments