जनपद हापुड़/धौलाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों से सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले युवक को दबोचा सट्टा किंग माफियाओं में मचा हड़कंप

जनपद हापुड़/धौलाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों से सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले युवक को दबोचा सट्टा किंग माफियाओं में मचा हड़कंप

एसपी दीपक भूकर के द्वारा जनपद में जुआरियों सटोरियों शराब माफिया शरारती तत्व के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को लेकर सट्टे की खाई बाड़ी शराब तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी क्रम में धौलाना पुलिस ने मुनेंद्र निवासी धौलाना को ग्रामीण अंचल क्षेत्र से सट्टे की खाई बाड़ी की वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा जिसके पास से 1310रूपये की नगदी की पर्ची पेंसिल बरामद की गई है। वहीं मनेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह ग्रामीण आंचल क्षेत्र से सट्टे की खाई वाली वसूली करके हापुड़ में बड़े सट्टा किंग माफियाओं को लिखवा है। धौलाना पुलिस ने बड़े सट्टा किंग माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिन पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है

Post a Comment

0 Comments