ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हुआ वैक्सीनेशन, और जागरूकता अभियान*

*ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हुआ वैक्सीनेशन, और जागरूकता अभियान*

*हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर* जितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में, ग्राम सचिव आबिद अली, वह ग्राम प्रधान राजकुमार ठेकेदार के नेतृत्व में, लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए, व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।
जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है, ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव ने लोगों के घर घर जाकर वैक्सीन लगवाने की अपील की।
साथ ही ग्राम प्रधान ने एवं ग्राम सचिव आबिद अली ने गांव एवं घरों के आसपास फैल रही गंदगी को भी ग्रामीणों से रोकने की अपील की।
ग्राम सचिव आबिद अली ने बताया यदि घरों के आसपास गंदगी फैलती रहेगी तो हम डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों को नहीं रोक सकते।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राज कुमार ठेकेदार, ग्राम सचिव आविद अली, अकबर चौधरी, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार,सीमा गौतम, मनोज उर्फ बबलू चौहान, हसरत ठेकेदार, इंसार खान आदि लोगों ने लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments