अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवाबगंज नगर इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज के उत्थान व उनके सशक्तिकरण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  नवाबगंज नगर इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज के उत्थान व उनके सशक्तिकरण के लिए भगीरथ प्रयास किये। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ "उलगुलान" जैसे एक ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत की। अपने कार्यों के लिए वह "धरती आबा" के नाम से भी प्रख्यात हुए। गौरव जनजाति दिवस पर ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला प्रमुख नंदकिशोर श्रीवास्तव जी, नगर मंत्री शिवांश मिश्रा जी, तहसील सह संयोजक नमन शुक्ला जी, नगर उपाध्यक्ष मनोज राठौर जी, नगर SFD संयोजक मदन मोहन जी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments