आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बरेली की किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया जो विलय धाम से शुरू होकर सौ फुटा रोड, आईवीआरआई रोड , नैनीताल रोड होते हुए इसका समापन विलय धाम के नजदीक स्थित मैदान में एक सभा के रूप में हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ सत्यपाल राजपूत एवं प्रदेश सरकार के छत्रपाल सिंह रहे । आदरणीय मंत्री श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा की पिछली सरकारों की तुलना में सरकारी क्रय केंद्रो पर अधिक धान की तोल हो रही है और सात दिनों में उसका भुगतान हो रहा है। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ सत्यपाल राजपूत ने किसानो को जैविक खेती, पशुपालन, मुर्गी पालन एवं मछली पालन पर जोर दिया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री स्वामी प्रवक्ता नंद,किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश पाल, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री पूर्णेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा पवन शर्मा, डॉ एम पी आर्य जी , जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नितिश उपाध्याय, आदेश गंगवार,सुरजीत यादव,श्रीमती रुचि कपूर, बरूण,रवि गंगवार, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
0 Comments