रामनगर में जगह जगह हो रहा स्ट्रोनक्रशरों का विरोध

रामनगर में जगह जगह हो रहा स्ट्रोनक्रशरों का विरोध

शहर, रामनगर, नैनीताल
रिपोर्टर, चद़रसैन कश्यप
9837230105

बता दें कि रामनगर क्षेत्रों में स्टोन क्रेशर लगने को लेकर कई जगह शासन ने स्वीकृति दी है. वहीं अब जगह-जगह रामनगर ग्रामीण क्षेत्रों में स्टोन क्रेशरों का लगने को लेकर विरोध देखा जा रहा है. रामनगर के जस्सागांजा के बाद अब रामनगर के ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज सुबह स्टोनक्रेशरों/ स्क्रीनिंग प्लांटों का निर्माण रोकने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि उदयपुरी बंदोबस्ती में निर्माण स्टोन क्रेशर इंडस्ट्रीज देवराज व प्रेमचंद्र की भूमि पर किया जा रहा है जो की आबादी के बीचो-बीच है. ग्रामीणों ने कहा कि समीप में आवासीय भूमि बाग-बगीचे और कृषि भूमि है जिस स्थान पर स्टोन क्रेशर प्लांट निर्माण किया जा रहा है वहां पर बरसाती पानी का बहाव भी होता है, जिससे कृषि और भवन जल मग्न हो जाएगा. ग्रामीणों ने कहां कि कृषि जोकि ग्राम वासियों की जीविका का एकमात्र साधन है. स्टोन क्रेशर के निर्माण से स्टोन क्रेसर के संचालित होने से कृषि भी पूर्ण रूप से नष्ट हो जाएगी. ग्रामीणों ने कहा समीप में ही प्राथमिक विद्यालय भी है और समीप में ग्राम पंचायत भी है, सरकारी नाला एवं सिंचाई की गुल है उक्त स्टोन क्रेशरों का निर्माण आबादी और स्कूल के बीचों बीच मे है, उन्होंने कहाँ कि ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती फल पट्टी ज़ोन के रिंज में 1 किलोमीटर अंतर्गत आता है. जबकि फल पट्टी के 3 किलोमीटर की रेंज में स्टोन क्रेशर का प्लांट निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता जो पूर्ण रूप से गैरकानूनी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है. जो पूर्ण रूप से अवैध है. उन्होंने कहा कि अगर इसका निर्माण कार्य किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे ग्रामीण हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि स्टोन क्रेशर लगाने वाले लोग हमारे घरों में आकर हमारे बीवी बच्चों को धमकी भी दे रहे हैं. उन्होंने कहा जीससे हमें खतरा भी लगातार बना हुआ है, और पूरे ग्रामीण भय के माहौल में भी है.इस मोके‌ पर वलवीर रावत,राम किशन,नरेद्रं‌ कुमार,राम‌ शाहय ,दीन दयाल रावत, आजीत सिंह ‌रावत, रोशनी देवी,पूजा रावत,कमला देवी, गुड्डी देवी, आदि लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments