*प्राईवेट* *डॉक्टर्स* *मेडिकल* *ऐसोसिएशन* *की* *बरेली* *जिले* *में* *आवश्यक* *बैठक* *आयोजित*
दिनाँक 26/12/2021 दिन रविवार को प्राईवेट डॉक्टर्स मेडिकल ऐसोसिएशन के तत्वाधान में ग्राम भागवतीपुर जिला बरेली में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता संस्था के बरेली जिलाध्यक्ष डॉ. गंगा प्रसाद जी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. नवी जी रहे।
कार्यक्रम के दौरान बरेली जिला अध्यक्ष डॉ. गंगा प्रसाद जी ने सभी डॉक्टर्स से संगठित होकर कार्य करने एवं संगठन का ज्यादा से ज्यादा विस्तार करने को कहा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. नवी जी ने कहा की कोरोना काल के दौरान सबसे अधिक योगदान देने वाले हम प्राईवेट डॉक्टर्स को सरकार द्वारा सम्मान दिया जाए।
उन्होंने कहा की जिस तरह से सभी विभागों में मित्र बनाये गए है, उसी प्रकार से हमें भी चिकित्सा मित्र बनाया जाए। सभी डॉक्टर्स से कहा की अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत करें एवं विस्तार करें।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. नवी जी, सचिव सचिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष अमित सक्सेना, बरेली जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद कश्यप, बरेली जिला सचिव महेंद्र पाल, अलामपुर ज़ाफ़राबाद ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र एवं समस्त प्राईवेट डॉक्टर्स मौजूद रहे।
0 Comments