नवाबगंज भदपुरा ब्लॉक के ग्राम जावेदा व अंबरपुर में सुनीता गंगवार का चुनावी दौरा हुआ जिसमें दोनों ग्रामों में उन्होंने जनता को संबोधित किया



नवाबगंज भदपुरा ब्लॉक के ग्राम जावेदा व अंबरपुर में सुनीता गंगवार का चुनावी दौरा हुआ जिसमें दोनों ग्रामों में उन्होंने जनता को संबोधित किया दोनों ग्रामों में जनता ने स्वयं सुनीता गंगवार को संबोधन के लिए आमंत्रित किया था पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष व 121 नवाबगंज विधानसभा की प्रत्याशी सुनीता गंगवार ने जनता से इस बार परिवर्तन के लिए वोट करने की अपील की एक सरकार की जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी होती है एक जनप्रतिनिधि की क्षेत्र की जनता के प्रति क्या जिम्मेदारी है इसकी जानकारी ग्राम वासियों को दी जनता को सिर्फ इस बार विधायक नहीं चुनना है अपने बच्चों के भविष्य के लिए उज्जवल भविष्य चुनना है ग्राम वासियों में सुनीता गंगवार के ओजस्वी संबोधन से एक जोश भर गया और लोगों ने कहा इस बार सिर्फ सुनीता गंगवार व क्षेत्र में झाड़ू ही झाड़ू चलेगी यह वादा लोगों ने सुनीता गंगवार से वादा किया और कहा कि अब पुरानी परिपाटी के हिसाब से जनता वोट नहीं करेगी इस बार जनता परिवर्तन के लिए वोट करेगी।

Post a Comment

0 Comments