फरीदपुर तहसील के भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मासूम खेलते समय स्कूल के गिरे गेट और दीवार के मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई।
सुमित कुमार सिंह
क्राइम ब्यूरो चीफ बरेली
स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते बनाया गया था गेट जिस ने ले ली मासूम की जान।
स्कूल के पास खेल रहा का मासूम गेट और दीवार के गिरने से मलबे में दबा।
आनन-फानन में लोगों ने मासूम को मलबे से निकाला लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
गनीमत यह रही कि उस समय स्कूल की छुट्टी होने के कारण और बच्चे वहां नहीं खेल रहे थे नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता।
हादसे में जान गंवाने वाला मासूम अखिलेश स्कूल के पड़ोस में ही रहने वाले बेहद गरीब मजदूर पुष्पेंद्र कश्यप का बेटा था जोकि स्कूल के पास खेलने गया था और अचानक स्कूल की दीवार कमजोर होने के कारण कई कुंतल भारी लोहे का गेट पिलर सहित उस पर गिर गया जिसके मलबे में अखिलेश दब गया और उसकी मौत हो गई
0 Comments