जनपद हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के हौसले बुलंद होटल के सामने खड़ी सेंट्रो कार पर किया हाथ साफ पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर लगाई कानूनी कार्यवाही की गुहार
गढ़मुक्तेश्वर/गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के हौसले हुए बुलंद अल मदीना होटल पर खाना खाने के लिए खड़ी करके सेंट्रो कार को अंदर गए युवक की कार पर वाहन चोर गिरोह ने किया हाथ साफ। गौरतलब रहे कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रझैटी निवासी खालिद पुत्र छोटे खा अपनी सेंट्रो कार संख्याDL3ACQ7956 से गढ़मुक्तेश्वर किसी जरूरी काम से गया हुआ था। इसी बीच वह अपनी कार को अलमदीना होटल पर खड़ी करके खाना खाने लगा जब वह खाना खा कर अपनी कार के पास पहुंचा तो कार गायब मिली। जिसको लेकर उसके होश उड़ गए और आनन-फानन में कार को काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
*ग्रामीण टीवी समाचार सच आपका आवाज हमारी हापुड़ से हमारी खबरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए
0 Comments