अज्ञात कारणों के चलते लगी आग गृहस्थी हुई खाक*वीरेंद्र सिंह सेंगर उरई जालौन। जनपद जालौन के थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम धर्मपुरा बरैला में

*अज्ञात कारणों के चलते लगी आग गृहस्थी हुई खाक*
वीरेंद्र सिंह सेंगर उरई जालौन। जनपद जालौन के थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम धर्मपुरा बरैला में एक गरीब किसान की घर जोकि झोपड़ी छप्पर से बना हुआ था। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस के संदर्भ में थानाध्यक्ष कुठौंद को प्रार्थिनी मायावती पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र बाबू निवासी धर्मपुरा बरैला जनपद जालौन ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे दिनांक 30 दिसंबर को अचानक आग लग गई। आग लगने से दो बकरियां जलकर मर गई तथा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गए। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने से गरीब महिला बेहद दुखी है। इस जकड़न भरी सर्दी में गरीब परिवार के सर से घर का आशियाना छिन गया है।

Post a Comment

0 Comments