जनपद हापुड़/सिम्भावली शुगर मिल से निकलने वाले गंदे पानी के गढ्ढों की सफाई करते समय श्रमिक के डूबने की खबर पर मिल मैनेजमेंट में मचा हड़कंप आनन-फानन में नील मैनेजमेंट के अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर।

जनपद हापुड़/सिम्भावली शुगर मिल से निकलने वाले गंदे पानी के गढ्ढों की सफाई करते समय श्रमिक के डूबने की खबर पर मिल मैनेजमेंट में मचा हड़कंप आनन-फानन में नील मैनेजमेंट के अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर।


गौरतलब रहे कि सिंभावली शुगर मिल से निकलने वाले गंदे पानी को एकत्र करने के लिए गड्ढे बनाए हुए हैं जिन पर झूनड खड़े हुए थे। जिनको अरविंद भारद्वाज ठेकेदार के पास काम करने वाले श्रमिक रविंद्र पुत्र कन्हैयालाल निवासी बुकलाना हाल निवासी रेलवे रोड सिंभावली कटिंग करते हुए सफाई कर रहा था। जो संदिग्ध परिस्थिति में डूब गया है। जिसकी एक चप्पल वही गड्ढे के किनारे पड़ी हुई मिली है साइकिल भी वहीं पर खड़ी हुई मिली है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं मी मैनेजमेंट से आए दिनेश शर्मा सीजीएम करण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे अधिकारियों ने उसको ढूंढना शुरू कर दिया है। कर दिया है। वही पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब वह बीती रात्रि भी ड्यूटी से घर नहीं पहुंचा तो उसको तलाश करना शुरू किया गया जिसके चलते जहां उस को ड्यूटी पर लगाया गया था वहां तलाश करने पर उसकी साइकिल एवं कटिंग करने के औजार वह चप्पल तालाब में तैरती हुई मिली है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह तालाब में डूब गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments