हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर
*देव मैमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आज "नेकी की दीवार" शाहपुर रोड (गढ़मुक्तेश्वर) में कोविड-19 ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जरूरतमंदों को हेम्योपैथिक कोविड किट का वितरण किया गया*
आज दिन गुरुवार को देव मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा (नेकी की दीवार) शाहपुर रोड ईश्वर (गढ़मुक्तेश्वर) कोविड-19 एवं ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के लिए होम्योपैथिक कोविड किट का वितरण किया गया। देव मैमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा विगत समय में सामाजिक उत्थान हेतु समय-समय पर जागरूकता सहायता एवं अन्य सामाजिक समरसता पर कार्य किए जाते हैं। संस्था के सदस्य सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि देव मैमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट बहुत ही कम समय में जरूरतमंदों के लिए एक आशा की किरण के रूप में उभरा है। सहयोग के द्वारा लोगों की मदद करना इस संस्था का उद्देश्य है। ट्रस्ट के निर्देशक श्री राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड-19 जैसी आपदा के समय भी जरूरतमंदों के लिए भोजन चिकित्सक एवं गांवों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन प्रमुखता से कराया जा रहा है। होम्योपैथिक कोविड किट का वितरण किया। जिसमे उपस्थित ट्रस्ट के निर्देशक राजेंद्र कुमार,सुरेश पाल सिंह, लोकेश कुमार, विपिन चौधरी,आदि सम्मिलित रहे।
यूपी हेड जितेंद्र शर्मा के साथ
*रिपोर्ट-: संदीप/
0 Comments