गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरोडा में, भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह तेवतिया का हुआ जोरदार स्वागत*

*गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरोडा में, भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह तेवतिया का हुआ जोरदार स्वागत*
*गढ़मुक्तेश्वर- हापुड़*

 विधानसभा 2022 का चुनाव अब काफी नजदीक में है।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम हरोड़ा में पूर्व प्रधान प्रत्यासी परविन्द्र चौधरी और राकेश शर्मा जी के नेतृत्व में हुआ। सभी ग्राम वासियों ने विधायक पद के दावेदार चौधरी हरेंद्र सिंह तेवतिया का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
सभी प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं ।
अब देखना यह है कि हरेंद्र सिंह तेवतिया पार्टी द्वारा किए हुए विश्वास पर कितना खरे उतरते हैं।
अगर ग्राम हरोड़ा के निवासी लोगों की गतिविधियों को देखें तो भाजपा को हरोड़ा गांव से काफी समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं समाजसेवी संजय त्यागी जी भी हरेंद्र तेवतिया जी का फूल समर्थन कर रहे हैं तथा उनकी खूब हौसला अफजाई कर रहे हैं।
जीत किस पार्टी की होगी यह तो अभी कहना काफी मुश्किल है। क्योंकि बसपा सीट से मदन चौहान और सपा रालोद गठबंधन से रविंद्र चौधरी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। लेकिन लोगों से मिल रहे समर्थन को देखते हुए इतना तो कहा जा सकता है की भाजपा प्रत्याशी मजबूत स्थिति में है।

*हापुड़ संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्ट*

Post a Comment

0 Comments