फिल्म जगत को भाया उत्तर प्रदेश, फिल्म *रायबरेली* *की शूटिंग रायबरेली में फरवरी महीने में होगी शुरू

वीरेंद्र सिंह सेंगर की ख़ास रिपोर्ट।   *फिल्म जगत को भाया उत्तर प्रदेश, फिल्म *रायबरेली* *की शूटिंग  रायबरेली में फरवरी महीने में होगी शुरू                      ।                                  अभिषेक चड्डा जाने-माने फिल्म निर्देशक के साथ-साथ बड़े पर्दे के महान फिल्म कलाकार लेंगे हिस्सा*।             ,                ‌।।                                          ।                                       बंबइया फिल्म इंडस्ट्रीज (फिल्म जगत) को अब देश के अन्य लुभावने स्थानों के बाद उत्तर प्रदेश की लोकेशन सबसे अधिक भाने लगी है क्योंकि अब ज्यादातर फिल्मों का निर्माण शहरों के नाम से हो रहा है इसीलिए बॉलीवुड ने अब फिल्म बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर प्रदेश के उभरते हुए कलाकारों को लेकर कदम बढ़ाए हैं जिससे प्रदेश को भविष्य में नई सौगात मिलने की पूरी-पूरी संभावनाएं बन गईं हैं।                             ।                                              ।      बताते चलें कि अभी पिछले सप्ताह फतेहपुर के अमोली गांव में *नाच बसंती नाच* फिल्म की शूटिंग पूरी हुई जिसमें बड़े-बड़े अभिनेता अपनी भूमिकाएं अदा कर रहे हैं और इसी क्रम में अब फिल्म *रायबरेली* जिसे जी मीडिया द्वारा बनाया जा रहा है, और इसके निर्देशक अभिषेक चड्डा हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार को पांच सुपर हिट फिल्में दी हैं, रायबरेली प्रदेश का प्रमुख शहर है और तो और लगभग 70 दशक तक कांग्रेस शासित जनपद रहा है और जिसे सबसे अधिक राष्ट्र के प्रधानमंत्री देने का भी श्रेय जाता, यहां विभिन्न प्रकार की फिल्मोपयोगी धरातल को देखते हुए इसकी शूटिंग 1 फरवरी से यहां शुरू की जाएगी, इस फिल्म के निर्माता और हीरो स्वयं विनीत यादव तथा मंत्री की भूमिका में अनिल रस्तोगी हैं।                                   ।                                     ।    ।  रायबरेली निवासी गौरव कुमार जो फिल्म जगत में जाने-माने विलेन के रूप में शिखर अभिनेता भी हैं और इस फिल्म में वह रायबरेली का डॉन शंकर की भूमिका में नजर आएंगे उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग आगामी 1 फरवरी से रायबरेली शहर और उसके आसपास की जाएगी,गौरव कुमार की हाल ही में एक फिल्म *सीतापुर द सिटी आंफ गैंगस्टर* रिलीज हुई जो एम एक्स प्लेयर पर दर्शकों के बीच धूम मचा रही है जिसमें उनके किरदार की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है उन्होंने बताया कि इस प्रयास से जहां प्रदेश को नई पहचान और उभरते हुए कलाकारों को मौका मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments